कराइकेला बाजार से दंपती का हत्यारा धराया
Updated at : 09 Jul 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

कुरजुली गांव में नंदू व मारंग मई कोड़ा का मिला था शव कराइकेला बाजार से चीरा बानरा उर्फ चुडरा बानरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार मृतक के पुत्र साधु चरण कोड़ा ने थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था बंदगांव : कराईकेला पुलिस ने कुरजुली गांव में पति-पत्नी की हत्या करने के आरोपी चीरा […]
विज्ञापन
कुरजुली गांव में नंदू व मारंग मई कोड़ा का मिला था शव
कराइकेला बाजार से चीरा बानरा उर्फ चुडरा बानरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मृतक के पुत्र साधु चरण कोड़ा ने थाने में हत्या का केस दर्ज कराया था
बंदगांव : कराईकेला पुलिस ने कुरजुली गांव में पति-पत्नी की हत्या करने के आरोपी चीरा बानरा उर्फ चुडरा बानरा को कराईकेला बाजार परिसर से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2016 को पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थाना के कुरजुली गांव में पुलिस ने 50 वर्षीय नंदू कोड़ा एवं उसकी पत्नी 46 वर्षीय मारंग मई कोड़ा के शव को जब्त किया था. दंपती की हथियार से हत्या की गयी थी. नंदू कोड़ा के बायां हाथ को काट कर भी अपराधी अपने साथ ले गये थे. उसके गला में गहरा जख्म भी था. जबकि उसकी पत्नी मारंग मई कोड़ा की गला रेत कर हत्या की गयी थी एवं उसकी छाती में गहरे जख्म के निशान भी मिले थे. इस संबंध में मृतक का पुत्र साधू चरण कोड़ा ने कराईकेला थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




