विद्युतीकृत गांव के 500 लोग अंधेरे में, पोल है पर बिजली नहीं
Updated at : 07 Jul 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

कातिकोड़ा के ग्रामीणों ने ठेकेदार क्वार्टर पर किया प्रदर्शन ट्रांसफॉर्मर के एवज में नजराना मांगने का आरोप नोवामुंडी : बिजली की मांग पर कातिकोड़ा के ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्युत विभाग के ठेकेदार धनंजय सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया. विद्युत आपूर्ति के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में ग्रामीणों ने […]
विज्ञापन
कातिकोड़ा के ग्रामीणों ने ठेकेदार क्वार्टर पर किया प्रदर्शन
ट्रांसफॉर्मर के एवज में नजराना मांगने का आरोप
नोवामुंडी : बिजली की मांग पर कातिकोड़ा के ग्रामीणों ने गुरुवार को विद्युत विभाग के ठेकेदार धनंजय सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया. विद्युत आपूर्ति के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की. इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति विभाग के एसडीओ के नाम मांगपत्र सौंपा. विद्युत आपूर्ति विभाग ने कोटगढ़ पंचायत के कातिकोड़ा गांव को विद्युतीकृत घोषित कर दिया है, लेकिन पांच बर्ष से तीन टोला कैरमसाई, तिरियासाई व चतोंबासाई में बिजली नहीं है.
यहां केवल बिजली का पोल गाड़कर छोड़ दिया गया है. तीन टोला की पांच सौ आबादी बिजली से वंचित है. इन तीन टोला में बिजली पहुंचाने के लिए चाईबासा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता ने नोवामुंडी के सहायक अभियंता को 2 मार्च 2014 को पत्र लिखा था. उक्त आदेश विभाग की फाइलों में तीन साल से धूल फांक रही है. मौके पर भाजपा के नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष अशोक पान,उपाध्यक्ष ब्रजमोहन बोदरा ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया.
प्रदर्शन करने वालों में गणेश लागुरी, चित्रसेन पान, घनश्याम मुंदूईया, रामो तिरिया, रघुनाथ मुंदूईया, मानकी तिरिया, सोमा तिरिया, काला लोहार, कृष्णा मुंदूईया, जेना तिरिया, राशिका मुंदूईया, गणेश लागुरी, अमित तिरिया समेत आदि शामिल थे.
ग्रामीणों को पोल गाड़ने की मजदूरी भी ठेकेदार ने नहीं दी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली का खंभा गाड़ने के एवज में मजदूरों को ठेकेदार ने मजदूरी का भुगतान नहीं किया. आरोप है कि विद्युत आपूर्ति विभाग ने केवी के हिसाब से ट्रांसफॉर्मर पर नजराना फिक्स कर रखा है. विभागीय स्टॉफ के यहां तय राशि जमा होते ही 24 घंटा में 200 केवी,100केवी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करा दिया जाता है.
ठेका कंपनी एमसीसीएल व नागर्जुन काम समाप्त कर चली गयी. कंपनी ने मेन गांव को विद्युतीकरण से जोड़कर गांव को विद्युतीकृत घोषित कर दिया. हालांकि टोला में विद्युतीकरण हुआ ही नहीं. विद्युतीकरण से वंचित ग्रामीणों के हित में उचित कदम उठाया जायेगा. ट्रांसफॉर्मर के एवज में नजराना लेने का आरोप गलत है.
मनोज कुमार सिंह, एसडीओ, नोवामुंडी विद्युत आपूर्ति विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




