स्कूल में जड़ा ताला, हंगामा

Updated at : 07 Jul 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल में जड़ा ताला, हंगामा

ओड़िया मवि. स्कूल में खेल रही बच्ची गिरने से हुई घायल प्राचार्य के आश्वासन पर गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे देर से खुला स्कूल चक्रधरपुर : प्रखंड के केरा गांव स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय की तीसरी कक्षा तीन की छात्रा रूनु कुमार साहु स्कूल में खेलने के दौरान गिर कर घायल हो गयी. घटना बुधवार […]

विज्ञापन

ओड़िया मवि. स्कूल में खेल रही बच्ची गिरने से हुई घायल

प्राचार्य के आश्वासन पर गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे देर से खुला स्कूल
चक्रधरपुर : प्रखंड के केरा गांव स्थित ओड़िया मध्य विद्यालय की तीसरी कक्षा तीन की छात्रा रूनु कुमार साहु स्कूल में खेलने के दौरान गिर कर घायल हो गयी. घटना बुधवार की है. छात्रा के पिता कुंज बिहारी साहु छुट्टी होने पर जब बेटी को स्कूल से लाने पहुंचे, तो रूनु के चेहरे पर चोट के निशान और खून निकलता देख आक्रोशित हो गये. इसके बाद उन्होंने स्कूल में ताला जड़ दिया. घटना की जानकारी होने पर दूसरे दिन गुरुवार की सुबह दर्जनों ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे.
मामले की जानकारी होने पर मुखिया संजय हांसदा व वार्ड सदस्य पार्वती देवी स्कूल पहुंची. इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर कई आरोप लगाये. इसके बाद उनकी उपस्थित में स्कूल प्रबंधन के साथ समझौता होने के बाद स्कूल का ताला खोला गया. छात्रा के पिता श्री साहु ने कहा कि बेटी उसकी गिर कर घायल हो गयी थी. परिजनों को सूचना देने के बजाय शिक्षकों द्वारा बेटी को स्कूल में बैठा कर रखा गया. जब वे स्कूल पहुंचे, तो बेटी के चेहरा से खून बह रहा था. इसके बाद आक्रोशित होकर स्कूल में ताला जड़ दिया. स्कूल प्राचार्य गोलक बिहारी मंडल ने ग्रामीणों की उपस्थित में बच्ची का समुचित इलाज कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद डेढ़ घंटे विलंब से करीब साढ़े नौ बजे समझौता होने के बाद आम दिनों की तरह स्कूल संचालित हुआ. क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी से इस संबंध में संपर्क नहीं होने पर पक्ष नहीं लिया जा सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola