Wheel of Fortune: अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को बताया ‘कॉमेडी का बेताज बादशाह’, दिया अपनी सफलता का श्रेय

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Mar 2026 7:05 PM

विज्ञापन

अक्षय कुमार और राजपाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

Wheel of Fortune के सेट पर अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनकी सफलता में राजपाल यादव का बड़ा योगदान है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा और दोनों ने एक साथ कौन-सी फिल्में की हैं.

विज्ञापन

Wheel of Fortune अक्षय कुमार का होस्ट किया जाने वाला गेम रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ दर्शकों को सोनी टीवी और SonyLIV पर भरपूर एंटरटेनमेंट दे रहा है. आए दिन सेलेब्स और सोशल मीडिया स्टार्स शो में आकर गेम खेलते हैं और मजा दोगुना कर देते हैं. इसी बीच, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की टीम भी सेट पर पहुंची. यहां वामिका गब्बी, एकता कपूर और राजपाल यादव ने खूब मस्ती की और गेम्स खेले. हालांकि, पजल राउंड से पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसने मौजूद ऑडियंस को इमोशनल कर दिया. आइए जानते हैं सबकुछ.

एकता और वामिका ने की राजपाल यादव की तारीफ

पजल राउंड से पहले, एकता कपूर और वामिका गब्बी ने राजपाल यादव की शानदार कॉमिक टाइमिंग की तारीफ की. वामिका ने कहा कि राजपाल के साथ काम करना उनके लिए खुशी की बात है और यह दर्शाता है कि कैसे एक सटीक कॉमेडी टाइमिंग शो की क्वालिटी बढ़ाती है.

अक्षय ने राजपाल यादव को दी ट्रिब्यूट

अक्षय कुमार ने भी खुलकर कहा कि उनकी कॉमेडी और फिल्मों की सफलता में राजपाल यादव का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने अपनी लंबी प्रोफेशनल पार्टनरशिप के बारे में इमोशनल स्पीच देते हुए कहा, “हमारी जोड़ी फिल्मों में इतनी चल रही है और मेरी कॉमेडी का काम उनके योगदान पर निर्भर करता है. मैं सच में उन्हें इंडस्ट्री का ‘कॉमेडी का बेताज बादशाह’ मानता हूं.”

अक्षय कुमार और राजपाल यादव की फिल्में

दोनों एक्टर्स ने पहले भी कई हिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जैसे भूल भुलैया, फिर हेरा फेरी और गरम मसाला, और अब अपने नए प्रोजेक्ट ‘भूत बंगला’ के लिए फिर से साथ आए हैं.

भूत बंगला 10 अप्रैल 2026, को थिएटर्स में हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगाने आ रही है.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो का फॉर्मेट

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अमेरिकी टीवी शो के फॉर्मेट पर आधारित है. यह गेम शो पजल और राउंड के मजेदार अनुभव के साथ दर्शकों को एंटरटेन करता है. अक्षय कुमार का होस्टिंग स्टाइल और कॉमिक टाइमिंग इसे मजेदार और परिवारिक एंटरटेनमेंट बनाती है.

यह भी पढ़ें: MTV Splitsvilla X6: हामिद का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, निया शर्मा ने इन्फ्लुएंसर को लगाई फटकार

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola