दुष्कर्म का विरोध करने पर बाप-बेटे ने कर दी थी पिटाई

Updated at : 06 Jul 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म का विरोध करने पर बाप-बेटे ने कर दी थी पिटाई

हत्या करने के बाद मृतक के प्राइवेट पार्ट भी काट डाला ट्रेलर के धक्के से जीप में सवार पांच लोगों की मौत धालभूमगढ़. एनएच 33 पर हुआ हादसा धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थानांतर्गत एनएच-33 पर ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर अनियंत्रित ट्रेलर के धक्के से जीप पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि […]

विज्ञापन

हत्या करने के बाद मृतक के प्राइवेट पार्ट भी काट डाला

ट्रेलर के धक्के से जीप में सवार पांच लोगों की मौत
धालभूमगढ़. एनएच 33 पर हुआ हादसा
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थानांतर्गत एनएच-33 पर ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर अनियंत्रित ट्रेलर के धक्के से जीप पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक महिला समेत चार घायल हो गये. घटना बुधवार सुबह करीब 4:45 बजे की है. मृतकों में बहरागोड़ा सीएचसी के लैब तकनीशियन और गुड़ाबांदा की दो महिलाएं शामिल हैं. घायलों को तुरंत धालभूमगढ़ सीएचसी में भरती कराया गया. यहां से गंभीर रूप से घायल दो को एमजीएम (जमशेदपुर) अस्पताल रेफर कर दिया गया.
टाटा-खड़गपुर पैसेंजर से उतरकर यात्री जीप पर सवार हुए थे : घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जीप धालभूमगढ़ से यात्रियों को लेकर बहरागोड़ा की ओर जा रही थी. जीप (जेएच 05 क्यू- 8485) में सवार सभी यात्री टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन से धालभूमगढ़ स्टेशन पर उतरे थे. यहां से सभी जीप पर सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से भारी मशीन लदा ट्रेलर तेज गति से आ रहा था. ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्रेलर ने दायें ओर से
जीप में जोरदार टक्कर मार दिया. इससे मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं चार लोग घायल हो गये.
घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया
एनएच-33 पर हुई दर्दनाक घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी धालभूमगढ़ थाना को दी. सूचना पाकर धालभूमगढ़ पुलिस पहुंची. पुलिस ने घायलों को उठाकर सीएचसी में भरती कराया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ट्रेलर पर लदी मशीन के कारण हुई दुर्घटना
घटना में घायल नरसिंहगढ़ निवासी हीरालाल पैड़ा और राजखरसावां के विभूति प्रधान ने बताया कि ट्रेलर पर भारी मशीन लदी थी. जीप के दायें साइड में जोरदार धक्का लगा. इससे जीप के परखच्चे उड़ गये. जीप के दायें साइड में बैठे ड्राइवर और दो महिला समेत पांच की मौत हो गयी. हीरालाल और विभूति जीप के बायीं ओर बैठे थे. उन्हें हल्की चोट आयी. इस हिस्से में बैठे महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया.
मृतकों के नाम
चालक चंदन सिंह (28), धालभूमगढ़
रूपेश कुमार (35), बहरागोड़ा सीएचसी का तकनीशियन, रांची निवासी
शुरुबाली हांसदा (45), गुड़ाबांदा की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित आसनबनी
गुरुबारी लोहार (40)
गगन बेहरा (35), ओड़िशा के झाड़सुकरा की एक कंपनी में इंजीनियर थे
शुरुबारी हांसदा की पहचान उसके पुत्र जगन्नाथ हांसदा ने और गुरुबारी लोहार की पहचान उसके भाई रामू लोहार ने की.
घायलों के नाम : गुड़ाबांदा फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के आसनबनी गांव की करुणा मांडी और कोकपाड़ा निवासी तरुण राणा को सीएचसी से एमजीएम रेफर किया गया. वहीं नरसिंहगढ़ के हीरालाल पैड़ा व राजखरसावां के विभूति प्रधान को सीएचसी में चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया. सभी घायलों का इलाज डॉ संगीता लाल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola