महादेवशाल में 9 जुलाई से रुकेंगी सात जोड़ी ट्रेनें
Updated at : 06 Jul 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

महादेवशाल : तीन जोड़ी पैसेंजर व चार जोड़ी एक्सप्रेस का ठहराव नौ से 8 अगस्त तक दो मिनट महादेवशाल धाम रुकेंगी सभी ट्रेनें चक्रधरपुर/गोइलकेरा : श्रावणी मेला को लेकर महादेवशाल धाम में नौ जुलाई से आठ अगस्त तक तीन जोड़ी पैसेंजर व चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का दिया गया है. ये ट्रेनें दो मिनट तक […]
विज्ञापन
महादेवशाल : तीन जोड़ी पैसेंजर व चार जोड़ी एक्सप्रेस का ठहराव नौ से
8 अगस्त तक दो मिनट महादेवशाल धाम रुकेंगी सभी ट्रेनें
चक्रधरपुर/गोइलकेरा : श्रावणी मेला को लेकर महादेवशाल धाम में नौ जुलाई से आठ अगस्त तक तीन जोड़ी पैसेंजर व चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का दिया गया है. ये ट्रेनें दो मिनट तक महादेवशाल धाम में रुकेंगी. महीने भर प्रतिदिन सिर्फ तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें व उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है. जबकि रविवार व सोमवार को पैसेंजर ट्रेन के अलावा चार जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा.
इस्पात काे नहीं मिला ठहराव : इस बार इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव महादेवशाल धाम में नहीं दिया गया है. भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2016 में उक्त ट्रेन का ठहराव दिया गया था, लेकिन इस बार इसका ठहराव रविवार व सोमवार को भी नहीं दिया गया है.
ट्रेनों के ठहराव का शिड्यूल
ट्रेनों के नाम दिन/प्रतिदिन
डेमू पैसेंजर प्रतिदिन
बिलासपुर पैसेंजर प्रतिदिन
नागपुर पैसेंजर प्रतिदिन
दक्षिण बिहार एक्सप्रेस रविवार व सोमवार
एलेप्पी एक्सप्रेस रविवार व सोमवार
कोरापुट एक्सप्रेस रविवार व सोमवार
उत्कल एक्सप्रेस प्रतिदिन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




