कॉलेजों में खेल इंचार्ज होंगे बहाल, मिलेगी खेल सामग्री

Updated at : 04 Jul 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेजों में खेल इंचार्ज होंगे बहाल, मिलेगी खेल सामग्री

केयू. 2017-18 का वार्षिक खेल कैलेंडर पारित, सिंडिकेट में अंतिम मुहर कॉलेजों में होगी थ्रो बॉल प्रतियोगिता, दो सदस्यीय कमेटी बनायी गयी चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2017-18 का वार्षिक खेल कैलेंडर पारित किया है. सोमवार को खेल कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से कैलेंडर को पारित किया गया. कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती […]

विज्ञापन

केयू. 2017-18 का वार्षिक खेल कैलेंडर पारित, सिंडिकेट में अंतिम मुहर

कॉलेजों में होगी थ्रो बॉल प्रतियोगिता, दो सदस्यीय कमेटी बनायी गयी
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2017-18 का वार्षिक खेल कैलेंडर पारित किया है. सोमवार को खेल कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से कैलेंडर को पारित किया गया. कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती की अध्यक्षता में बैठक हुई. प्रत्येक माह में किस कॉलेज में कौन खेल होगा, इसकी विस्तृत जानकारी कैलेंडर में दर्ज है. सिंडिकेट बैठक के बाद उक्त कैलेंडर को फाइनल रूप दिया जायेगा.
हालांकि कुछ इंवेट में फेरबदल संभव है. ऑल इंडिया स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी होने के बाद पुन: एक बार कैलेंडर में संशोधन किया जायेगा. बैठक में खेल इंचार्ज बहाल करने पर विचार हुआ. जिन कॉलेजों में फिलहाल खेल इंचार्ज नहीं है, वहां जल्द बहाल किये जायेंगे. हालांकि जिन कॉलेजों में बीएड है, वहां खेल प्रभारी नियुक्ति किये गये हैं. सभी कॉलेजों में अस्थायी खेल शिक्षक की बहाली होगी.
इस दौरान कॉलेजों में चल रही खेल प्रतियोगिताओं पर विचार-विमर्श किया गया. वहीं कॉलेजों से खेल प्रतिनिधि करने वाले खिलाड़ियों को सुविधा दिलाने की बात कही. बैठक में प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो एके उपाध्याय, डॉ आर के चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे.
विश्वविद्यालय की खेल सूची में थ्रो बॉल शामिल
बैठक में विवि की खेल सूची में थ्रो बॉल खेल को शामिल किया गया. कॉलेजों में इसके लिए प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. थ्रो बॉल के झारखंड एसोसिएशन ने कोल्हान विवि को पत्र देकर कॉलेजों में थ्रो बॉल प्रतियोगिता की मांग की थी. विवि ने इस पर निर्णय लिया. थ्रो बॉल के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है. इसमें करीम सिटी कॉलेज के खेल प्रभारी व डॉ आरके चौधरी को शामिल किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola