Deoghar: बाबा मंदिर में सजा राम दरबार, विशेष भोग अर्पित

Updated:
विज्ञापन

देवघर बाबा मंदिर में सजा श्रीराम दरबार

Deoghar: बाबा मंदिर देवघर में भी श्रीराम जन्मोत्सव धूम-धाम से मनाया गया. रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का दरबार सजाया गया, श्रीराम प्रभु को विशेष भोग लगाया गया और उनका आकर्षक शृंगार किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

संजीत मंडल
Deoghar: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को बाबा मंदिर परिसर स्थित राम दरबार में विराजमान भगवान राम सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई पूजा साढ़े तीन बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मंदिर की ओर से आयोजित इस विशेष पूजा में आचार्य श्रीनाथ पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया. सरदार पंडा श्रीश्री गुलाबनंद ओझा स्वयं पुजारी के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मंदिर उपचारक भक्तिनाथ फलहारी ने पूजा संपन्न कराने में अहम भूमिका निभायी.

श्रीराम प्रभु का आकर्षक शृंगार

पूजा के दौरान भगवान राम को विशेष भोग अर्पित किया गया और उनका आकर्षक शृंगार किया गया. इसके बाद भव्य आरती के साथ पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा. अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर दारोगा आदित्य फलहारी, रमेश मिश्रा, शरू राउत सहित अन्य उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें…

Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola