पिता के निधन के बाद माता ने संभाला, बनीं जिला सेकेंड टॉपर

चक्रधरपुर : जैक की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में चक्रधरपुर के वार्ड संख्या 10 निवासी नेहा कुमारी 75.4 प्रतिशत (377) अंक लाकर पश्चिमी सिंहभूम जिले की द्वितीय टॉपर बनी. नेहा के पिता नंदकिशोर साव का निधन पिछले पांच वर्ष पूर्व हो चुका है. पिता के निधन के बाद माता बेबी देवी ने परिवार की देख भाल […]
चक्रधरपुर : जैक की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में चक्रधरपुर के वार्ड संख्या 10 निवासी नेहा कुमारी 75.4 प्रतिशत (377) अंक लाकर पश्चिमी सिंहभूम जिले की द्वितीय टॉपर बनी. नेहा के पिता नंदकिशोर साव का निधन पिछले पांच वर्ष पूर्व हो चुका है. पिता के निधन के बाद माता बेबी देवी ने परिवार की देख भाल की. नेहा पहले रानी स्कूल में पढ़ती थी.
पिता के निधन के बाद उनका नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वर्ग छह में किया गया. नेहा आगे की पढ़ाई चक्रधरपुर में ही रह कर करना चाहती है. नेहा शिक्षिका बनना चाहती है. नेहा को हिंदी में 56, संस्कृत में 86, इतिहास में 79, राजनीतिक शास्त्र में 75, भूगोल में 81 अंक प्राप्त हुए है. नेहा अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व स्कूल के शिक्षिका को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




