एमपी और छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ेगा, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Mar 2026 6:59 AM

विज्ञापन

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : 28 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के वेदर को लेकर मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग की ओर से प्रेस रिलीज जारी करके बताया गया कि उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च के दौरान मौसम ज्यादा बिगड़ा रहेगा .यहां हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 28 से 30 मार्च के बीच पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ में  30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी. 29-30 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ऐसा ही मौसम रहेगा.

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 31 मार्च के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

पश्चिम बंगाल में होगी बारिश

28 से 31 मार्च के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग,कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में मौसम खराब रह सकता है. इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें : Rain Warning: 27,28,29,30 और 31 मार्च तक बारिश, इन राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवा

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

मध्य प्रदेश में 29 से 31 मार्च के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले 7 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 29 मार्च को मध्य प्रदेश, विदर्भ (नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, वर्धा वाला इलाका) और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) की भी संभावना है.

राजस्थान में होगी बारिश

राजस्थान में कई जगह पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस वीकेंड भी राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ 28-30 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय रहेगा. इससे तेज आंधी-बारिश हो सकती है. इसके असर से 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंधी चलने व बारिश का पूर्वानुमान है.

Jharkhand weather

झारखंड का बिगड़ेगा मौसम

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में 28 से 31 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के आसार भी हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola