Rain Warning: 27,28,29,30 और 31 मार्च तक बारिश, इन राज्यों में गरज चमक के साथ तेज हवा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Mar 2026 7:56 PM

विज्ञापन

31 मार्च तक जारी रह सरकी है बारिश, फोटो- पीटीआई

Rain Warning: मौसम विभाग ने 27 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 28-31 मार्च तक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तेज हवाओं और गरज-चमक के भी आसार हैं।

विज्ञापन

Rain Warning: देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम गतिविधियों को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 28 से 31 मार्च के दौरान एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. इस दौरान बारिश बर्फबारी हो सकती है. कहीं कहीं तेज बारिश के साथ भारी बारिश की भी संभावना है. इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा. 31 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली-पंजाब तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबि जम्मू-कश्मीर में 29 और 30 मार्च को बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 29 और 31 मार्च को बारिश के साथ कई जगहों पर बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में 29 से 31 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मार्च के दौरान और राजस्थान में 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में बदलेगा मौसम

पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी क्षेत्रों में पूरे सप्ताह मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. यहां हल्की से लेकर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कई जगहों पर गरज-चमक, बिजली के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से लेकर अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में महीने के अंत तक आंधी बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 28 और 29 मार्च को बारिश हो सकती है. इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 मार्च के दौरान छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

बिहार-झारखंड समेत ओडिशा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 27 से 29 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं. झारखंड में 27, 28 और 31 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 मार्च को झारखंड में बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर की है. ओडिशा में अगले 7 दिनों के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola