पार्टी से ही कार्यकर्ता की पहचान: षाड़ंगी
Updated at : 12 Jun 2017 1:26 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विश्रामागार में अध्यक्ष परविंदर चौहान के नेतृत्व में भाजपा युवा मोरचा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिप सदस्य रतन लाल बोदरा, जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल मौजूद […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर वन विश्रामागार में अध्यक्ष परविंदर चौहान के नेतृत्व में भाजपा युवा मोरचा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिप सदस्य रतन लाल बोदरा, जिला उपाध्यक्ष शेषनारायण लाल मौजूद थे. मौके पर मोरचा के उपाध्यक्ष समरेश सिंह, बुलबुल पांडेय, कमल तिवारी, दयानंद पाणीग्राही, महामंत्री हरेराम विश्वकर्मा, अनूप दूबे, मंत्री रमेश बाजरा, शंकर प्रसाद, बंटी मिश्रा, गणेश महतो, कोषाध्यक्ष गोल्डी सिंह व प्रवक्ता अमित सिंह को अतिथियों के हाथों पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.
इस दौरान 13 जून को केंद्रीय मंत्री फागन सिंह कुलस्ते के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गयी . श्री षाड़ंगी ने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें. पार्टी से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है. पार्टी सर्वोपरि है. मौके पर नगर अध्यक्ष रूपेश साव, उपाध्यक्ष अश्विनी प्रमाणिक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




