पंसस की पत्नी ने मालगाड़ी से कट कर दी जान

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-दांतीबेगुना गांव के बीच रेललाइन पर मालगाड़ी से कट कर चंद्री के पंचायत समिति सदस्य मनोज महतो की पत्नी बबली महतो (40) ने आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह 6.30 बजे की है. सुनसान इलाका में बबली रेलवे लाइन पर अपनी गरदन रख कर जान दे दी. सूचना मिलने पर एसआइ योगेंद्र मिश्रा […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-दांतीबेगुना गांव के बीच रेललाइन पर मालगाड़ी से कट कर चंद्री के पंचायत समिति सदस्य मनोज महतो की पत्नी बबली महतो (40) ने आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह 6.30 बजे की है. सुनसान इलाका में बबली रेलवे लाइन पर अपनी गरदन रख कर जान दे दी. सूचना मिलने पर एसआइ योगेंद्र मिश्रा घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. घटनास्थल से एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई है,
जिसमें पर्स व एक साड़ी थी. पर्स में मात्र 20 रुपये थे. बताया जाता है कि पर्स बबली का था. घटना के बाद से चंद्री गांव में मातम पसर गया. परिवार वालों का रो-रो बुरा हाल है. बबली ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




