बकरी शेड व टीकाकरण के अभाव में मरीं 166 बकरियां

Updated at : 09 Jun 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
बकरी शेड व टीकाकरण के अभाव में मरीं 166 बकरियां

बरकेला पंचायत के करकट्टा गांव का मामला ग्रामसभा ने सर्वे कर जारी किया आंकड़ा बीते अक्तूबर-नवंबर से अबतक हुआ सर्वे चाईबासा : बरकेला पंचायत के करकट्टा गांव में बीते आठ माह में 166 बकरियां विभिन्न कारणों से मर गयी है. यह आंकड़ा ग्रामीणों के सर्वे में सामने आया है. ग्रामीणों के अनुसार बकरियों की मौत […]

विज्ञापन

बरकेला पंचायत के करकट्टा गांव का मामला

ग्रामसभा ने सर्वे कर जारी किया आंकड़ा
बीते अक्तूबर-नवंबर से अबतक हुआ सर्वे
चाईबासा : बरकेला पंचायत के करकट्टा गांव में बीते आठ माह में 166 बकरियां विभिन्न कारणों से मर गयी है. यह आंकड़ा ग्रामीणों के सर्वे में सामने आया है. ग्रामीणों के अनुसार बकरियों की मौत का आंकड़ा बीते साल के अक्तूबर-नवंबर से अब तक का है. ग्सर्वे में बकरियों के मरने का कारण बकरी शेड नहीं होने, समय पर टीकाकरण नहीं होने, डॉक्टर व समय पर दवा उपलब्ध नहीं होना बताया गया है.
रामीणों के अनुसार 104 बकरियां अन्य कारणों से मरी हैं. वहीं एक सर्दी खांसी व दस्त, 13 कीड़ा खाने, 5 प्लास्टिक खाने, 11 टाइट रस्सी बांधने, एक प्रसव के समय, तीन दुर्घटना में, छह पागल कुत्ता के कटाने, 8 खसरा रोग से, 2 ब्लेड से बधिया करने के समय और 19 बकरियां अज्ञात बीमारी से मर गयी है. चार बकरियां चोरी हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola