तीन माह में 37,535 रुपये हो गये जमा

Published at :16 Jul 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
तीन माह में 37,535 रुपये हो गये जमा

जगन्नाथपुर : नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर सुदूर क्षेत्र में स्थित लतार कुंदरीझोर में सोमवार को हुई ग्रामसभा में ग्राम विकास कोष में जमा राशि का लेखा-जोखा किया गया. यहां गांव की महिला व पुरुष प्रत्येक सोमवार की अहले सुबह हेसेलगुटू टोली में बैठक कर गांव की समस्याओं पर चर्चा की. हर परिवार […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : नोवामुंडी प्रखंड मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर सुदूर क्षेत्र में स्थित लतार कुंदरीझोर में सोमवार को हुई ग्रामसभा में ग्राम विकास कोष में जमा राशि का लेखा-जोखा किया गया.

यहां गांव की महिला व पुरुष प्रत्येक सोमवार की अहले सुबह हेसेलगुटू टोली में बैठक कर गांव की समस्याओं पर चर्चा की. हर परिवार प्रत्येक सप्ताह 10 रुपये ग्राम विकास कोष में जमा करते हैं. लेखा-जोखा के बाद कोषाध्यक्ष चाम्पाये सिरका ने फंड में 3 महीने के अंदर 37,535 रुपये जमा होने की जानकारी दी.

गांव वालों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हुरसिया सिरका व सचिव शंभुचरण सिरका ने कहा कि फंड में जमा रकम गांव वालों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर दिया जायेगा. यह रैयतों को उनकी जमीन बंधक रख कर बीमारी का इलाज करवाने में लाभदायक सिद्ध होगा. मौके पर सुश्री सुचिता बोयपाई, अंबिका दास, गौतम मिंज व राउतु सिरका के अलावा सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व ओमोन महिला संगठन के लोग उपस्थित थे.

जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय

जगन्नाथपुर त्नआदिवासी हो समाज युवा महासभा के जगन्नाथपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष मनोज लागुरी ने बयान जारी कर हो समाज भटकाव की स्थिति को रोकने के लिए युवा महासभा द्वारा जन जागरण अभियान चलाने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola