15 अगस्त को होगा छह ग्रिड सब स्टेशन का उद‍्घाटन

Updated at : 07 Aug 2020 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
15 अगस्त को होगा छह ग्रिड सब स्टेशन का उद‍्घाटन

15 अगस्त को राज्य में छह ग्रिड सब स्टेशन का उद‍्घाटन किया जायेगा. इसकी तैयारी जेजेवीएनएल ने कर ली है.

विज्ञापन

15 अगस्त को राज्य में छह ग्रिड सब स्टेशन का उद‍्घाटन किया जायेगा. इसकी तैयारी जेजेवीएनएल ने कर ली है. इससे संबंधित एक रिपोर्ट भी मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को भेजी गयी है.

जसीडीह ग्रिड : मदनपुर (दुमका) ग्रिड से जसीडीह ग्रिड तक 75 किमी तक 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन जोड़ दिया गया है. ग्रिड की क्षमता 400 एमवीए व लागत 137 करोड़ है. इससे जसीडीह, मधुपुर, बैद्यनाथधाम, देवीपुर, घोरमारा में उपभोक्ताओं को लाभ होगा.

गिरिडीह ग्रिड : जसीडीह ग्रिड से गिरिडीह ग्रिड तक 77 किमी तक 220 केवी क्षमता के ट्रांसमिशन लाइन बनाये गये हैं. ग्रिड की क्षमता 400 एमवीए व लागत 146.50 करोड़ रुपये है. इससे गिरिडीह जिले में झारखंड अपनी बिजली आपूर्ति कर सकेगा.

गोड्डा ग्रिड : मदनपुर (दुमका) ग्रिड से गोड्डा ग्रिड तक 71 किमी 220 केवी नये ट्रांसमिशन लाइन तथा ललमटिया ग्रिड से गोड्डा ग्रिड तक 22 किमी का 220 केवी क्षमता के ट्रांसमिशन लाइन बना है. इसकी क्षमता 400 एमवी व लागत 189.50 करोड़ रुपये है. इससे गोड्डा जिले के उपभोक्ताओं को लाभ होगा.

गढ़वा (भागोडीह) ग्रिड : डालटेनगंज पावर ग्रिड से गढ़वा भागोडीह ग्रिड तक 55 किमी तक 220 केवी क्षमता की ट्रांसमिशन लाइन बनी है. इसकी लागत 123 करोड़ है. इससे संपूर्ण गढ़वा जिले को बिजली आपूर्ति की जा सकती है.

सरिया ग्रिड : सरिया ग्रिड को गिरिडीह से ग्रिड को जोड़ा गया है. इसकी क्षमता 100 एमवीए की है. इससे सरिया प्रखंड एवं आसपास क्षेत्र को लाभ होगा.

जमुआ ग्रिड : इससे गिरिडीह ग्रिड को जोड़ा गया है. इसकी क्षमता 100 एमवीए की है. इससे जमुआ प्रखंड और आसपास के क्षेत्र में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जा सकेगी.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola