संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट हों कार्यकर्ता : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Sep 2025 10:07 PM
नगर भवन में झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक
बानो. नगर भवन में झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय समिति की सहमति के बाद महिला मोर्चा का पुनर्गठन किया जायेगा. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगून ने की. बैठक में मुख्य रूप से तोरपा विधायक सुदीप गुडिया, जिला सचिव शफीक खान और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग उपस्थित थे. बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि पार्टी संगठन को सक्रिय रूप से चलाने में महिलाओं क भूमिका अहम होती है. महिलाओं के कार्य और सहयोग के बगैर हम सब आगे नहीं बढ़ सकते हैं. बैठक में महिला मोर्चा के गठन के लिए जो प्रस्ताव आया है, उसे अनुमोदन हेतु केंद्र में भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें. झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि महिला मोर्चा झामुमो का महत्वपूर्ण विंग है. प्रखंड महिला मोर्चा को सशक्त बनायें. जिला सचिव शफीक खान ने संगठन की मजबूती पर बल दिया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा में जोड़ें व सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायें. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, फिरोज अली, नुसरत खातून, सुनील खेस, प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग, प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगून, उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, तुरतन गुड़िया, आलोक बारला, लोरेंस बागे, सचिव अमित बडिंग, कोषाध्यक्ष जगदीश बागे, मुखिया कृपा हेमरोम, 20 सूत्री अध्यक्ष विदेशिया बड़ाइक, उपाध्यक्ष मनीर खान, मोहम्मद इमरान, मंसूर हाशमी, जिला उपाध्यक्ष ओस्कर डांग, अनिल तिर्की, प्रफुल्लित डुंगडुंग, नगर अध्यक्ष अनश आलम, खेल मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र साहू, संगठन सचिव वकील खान, बीरबल महतो, कुंदन कुमार रजक, चोहंती मिंज, झामुमो बानो 16 पंचायत कमेटी के अध्यक्ष, वैभव कुमार, निमरूस जोजो, धनंजय प्रसाद, मोहम्मद तैयब अली, उपन लुगून, अनुग्रह जोजो, मरियानुस कंडुलना, संदीप समद, संतोष जोजो, दीपक, समीर तोपनो, अमुस कंडुलना उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










