प्रखंड, पंचायत व मंडल स्तर पर हर माह बैठक करें कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष

कांग्रेस कार्यालय में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
सिमडेगा. जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने की. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर चर्चा हुई. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और जब तक कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होंगे, तब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता. उन्होंने सभी प्रकोष्ठों की समितियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित करें. कहा कि प्रखंड, पंचायत और मंडल स्तर पर हर माह बैठक करें, ताकि संगठन की गतिविधियां निरंतर चलती रहें और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बना रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभायें. कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव ही पार्टी को मजबूत करता है और यही कांग्रेस की पहचान रही है. मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, समरोम पॉल तोपनो, सिलबेस्टर बाघवार, मनोज जयसवाल, अक्षण खान, लखन गुप्ता, एजाज अहमद, शिव केसरी, मुंस खेस, सेराफिनुश कुल्लू, राहुल तिग्गा, नोवेल, मुलसी प्रांगत खलखो, राकेश कोनगाड़ी, रफीक अंसारी, शकील अहमद, सुशील जड़िया, शीतल तिर्की, शिव केसरी, प्रेमा बड़ा, प्रतिमा, उर्मिला केरकेट्टा, रोहित एक्का, साजदा खातून, संजय तिर्की, सलमान खान, साबिर खान, जिशान खान, पीटर खाखा, संदीप तिग्गा, देवनिश खलखो, अरविंद लुगून, अनुप, विजय किंडो, अशोक तिर्की, भूषण राम, निखिल बाड़ा, रामकुमार कोइराला, असरानी एक्का, बरथलोमी, ज्योति लकड़ा, बिमला जयसवाल, रोसा कुल्लू, संगीता कुमारी, अशोक राम, जोलान बेक, लेतारेस आदि उपस्थित थे.
महिलाओं की भागीदारी के बिना संगठन अधूरा : जोसिमा
जिप सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने महिला कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय रहने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना संगठन अधूरा है. इसलिए हर बैठक और कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए. उन्होंने महिलाओं से संगठनात्मक जिम्मेदारियों को आगे बढ़ कर निभाने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










