महिला संघ के सदस्यों ने पेश किये सांस्कृतिक कार्यक्रम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2025 9:23 PM
कैथोलिक महिला संघ का रजत जयंती समारोह संपन्न
बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ भिखारिएट में कैथोलिक महिला संघ का दो दिवसीय रजत जयंती समारोह सह 28वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के वीजी सह आत्मिक संचालक रेभ फादर इग्नासियुस टेटे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्पा सुकुंदा टेटे, फादर किरूबीन तिर्की, लचरागढ़ पल्ली के पल्ली पुरोहित डीन राजेश केरकेट्टा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे. अतिथियों ने झंडोत्तोलन व दीप जला कर समापन समारोह का उदघाटन किया. मौके पर विभिन्न पल्लियों से आये महिला संघ के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इससे विशेष मिस्सा अनुष्ठान रेभ फादर इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में संपन्न कराया गया, जिसमें डीन रेभ फादर राजेश केरकेट्टा ,फादर अल्बीनुस केरकेट्टा, फादर एरिक जोसेफ कुल्लू, फादर क्लेमेंट लकड़ा, फादर विंसेंट जोजो ने सहयोग किया. कार्यक्रम में लचरागढ़ भिखारिएट के लचरागढ़, जीतूटोली, बरवाडीह, बांकी, साहूबेड़ा, जामटोली, बेसराजारा, बानो और पबुड़ा पल्ली के महिला संघ के हजारों सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम में लचरागढ़ पल्ली की उर्सुला डांग, अनास्तासिया समद, शांति सिंदुरिया, सिसिलया लुगून, सुसाना किड़ो, बरवाडीह पल्ली की लेवनी बडिंग, कारा बरला, बांकी पल्ली की रेजिना बागे, किरण डांग, सरोज डांग, सरोजनी जोजो कार्यक्रम का संचालन सिस्टर अंजलिना व उप सभा नेत्री पुष्पा होरो ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभा नेत्री मेरी सुचिता जोजो, उप सभा नेत्री पुष्पा होरो, सचिव उदय केरकेट्टा, उपसचिव मुनुरेन तोपनो, कोषाध्यक्ष रोजालिया कुजूर, उप कोषाध्यक्ष एथेलरिदा मिंज, सलाहकार अर्चना मधु बागे, एम्मा माधुरी सोरेंग, कैथोलिक सभा अध्यक्ष अल्बीनुस लुगून, किरुन बरजो, संचालिका सिस्टर माता अंजलीना मिंज, सिस्टर प्रतिमा, सिस्टर कलिस्ता, अमूल्या होंबो, करूणा कंडुलना, अंजली डांग, गुलाब, पौलिमा मिंज, एथेलरीदा मिंज, सिस्टर सेलेस्टीना आदि ने अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










