महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना जरूरी : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2025 10:27 PM
महिला संघ का दो दिवसीय वार्षिक शिक्षा सम्मेलन
सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के टकरमा में महिला संघ का दो दिवसीय वार्षिक शिक्षा सम्मेलन हुआ. इसमें बोंगराम, टकरमा, बडीबारंगा, लचरागढ, ऐडेगा पास्टोरेट अंतर्गत 52 मंडलियों के महिला संघ के सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि महिलाएं शिक्षा सम्मेलन में भाग लेकर शिक्षा ग्रहण कर इसे अपने जीवन में लागू करें. महिलाओं को ईश्वर ने विशेष रूप से सृष्टि की है. बाइबल में हम पाते हैं जब ईश्वर ने मनुष्य को बनाया तब उन्होंने सोचा कि मनुष्य को अकेला रखना अच्छा नहीं है. इसलिए उनके योग्य एक स्त्री को बनाया महिलाओं को विशेष रूप से ईश्वर द्वारा आशीष दिया गया है. महिलाओं का परिवार, समाज और देश के निर्माण विशेष रूप से योगदान रहता है. इसलिए महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना जरूरी है. कार्यक्रम में महिला समिति सभापति एस कंडुलना, उप सभापति दुतामी सोरेंग, सचिव एमलेन बरजो, कोषाध्यक्ष जिनिद बागे, बहालेन कंडुलना, सेवंती सुरीन, ज्योति सरिता पूर्ती, सरिता मड़की, सुषमा लुगून, टकरमा पेरिस चेयरमैन जेपीजे गुड़िया, बोंगराम चेयरमैन पी केरकेट्टा, बडीबिरंगा चेयरमैन यू डांग, लचरागढ़ चेयरमैन बीके गुड़िया, एडेगा चेयरमैन एस गुड़िया आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










