परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम करें महिलाएं : सुदीप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2025 10:35 PM

विज्ञापन

वार्षिक महिला संघ सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

बानो. जीइएल चर्च बानो जीइएल पेरिस कांउसिल का आठवां वार्षिक महिला संघ सम्मेलन का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया व विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिता कंडुलना, दक्षिण पूर्वी डायसिस कदमा खूंटी के पूर्व बिशप जोसेफ सांगा, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगून और ऑल चर्चेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश बागे उपस्थित थे. कार्यक्रम में बेड़ाहोंजोर, रामजोल, लताकेल, निर्मला लोमगा, एल्ला, केवेटांग, केंदुदा, कोंबाकेरा, बानो पुरानी मंडली, बानो नयी मंडली, बिंजामारचा, राइबेड़ा, हाटिंगहोड़े, कनारोवां, आयडा, कोनाप, नौमिल, डुमरिया समेत कुल 28 जगहों की मंडलियों की महिला संघ के सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ महिला संघ के सदस्यों ने स्वागत गान से किया. सलाहकार दयामनी सुरीन ने परिचय कराया. इसके बाद बिशप जोसेफ सांगा की अगुवाई में विनती प्रार्थना की गयी. महिला संघ के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इससे पूर्व विशेष मिस्सा पूजा भी की गयी. मौके पर विधायक ने कहा कि महिलाओं का हमारे जीवन में विशेष योगदान है. महिलाएं जो काम कर सकती हैं, पुरुष उनकी परिकल्पना भी नहीं कर सकते. महिलाएं कलीसिया से जुड़ाव रखें. महिलाओं से कलीसिया को मजबूती प्रदान होती है. महिलाएं अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से काम करें. कार्यक्रम में बानो पेरिस चेयरमैन उम्बुलन तोपनो, लताकेल पास्टोरेट चेयरमैन हेरमन समद, पादरी सीएस जड़िया, पादरी सुगड़ सुलेमान कंडुलना, विकास कंडुलना, पेरिस कांउलिस सचिव सुधीर सुरीन, पास्टोरेट सचिव जुनूल लुगून, मंडली सचिव बसंत कोनगाड़ी, पूर्व महिला अध्यक्ष प्रीतिवंती लुगून, ऑल चर्चेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश बागे, ऑल चर्चेस कमेटी सचिव आनंद मसीह तोपनो, अरमान तोपनो, झामुमो अध्यक्ष अनिल लुगून, उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, आलोक बारला, सचिव अमित बडिंग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभापति बहामनी लुगून, सचिव विनिता भुइंया, कोषाध्यक्ष सोफिया कोंगाड़ी, सलाहकार दयामनी सुरीन समेत महिला संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola