सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2025 10:36 PM
सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली
कुरडेग. ब्लॉक सभागार में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया. मौके पर रैली निकाली गयी, जिसमें सभी पंचायत से आयी सेविका व सहायिकाओं ने भाग लिया. पोषण वाले व्यंजनों की प्रदर्शनी लगायी गयी. अंचल अधिकारी किरण डांग ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया. सेविकाओं को पोषण युक्त व्यंजन धात्री महिलाओं को देने का निर्देश दिया गया. सभी सेविकाओं ने पोषण पखवाड़ा के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर से रैली निकाली. रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि हमारा संकल्प कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने का है.
आरोपी गिरफ्तार, जेल
कोलेबिरा. कोलेबिरा पुलिस ने कर्नाटक से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रखंड की नवाटोली पंचायत के जिल्पी सरइपानी निवासी सुरेश तिर्की फरवरी 2023 को कोलेबिरा थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर कर्नाटक ले गया था. वहीं पर उससे शादी कर ली. उसकी एक बच्ची भी है. नाबालिग के पिता ने कोलेबिरा थाना में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था. एएसआइ अनुपम एक्का और अरविंद कुमार आरोपी सुरेश तिर्की को कर्नाटक से गिरफ्तार कर कोलेबिरा थाना लाकर पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया.स्वास्थ्य जांच शिविर आज
बानो. प्रखंड के नौमिल में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 17 अप्रैल को शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक लगाया जायेगा. इसमें सिविल सर्जन उपस्थित रहेंगे. बानो स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. इसके अलावा आयुष्मान कार्ड के अलावा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी. साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










