पिस्तौल व गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
Updated at : 08 Oct 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन

पिस्तौल व गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कोलेबिरा. कोलेबिरा पुलिस ने दो युवकों को एक पिस्तौल व गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. इस संबंध में कोलेबिरा थाना परिसर में बानो सर्किल इंस्पेक्टर रामानुज कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिली थी कि कोलेबिरा थाना के श्री कोंडेकेरा शिवनाथपुर रोड में लरबा ग्राम के समीप एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं. पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा, बानो सर्किल इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी, कोलेबिरा पुलिस अवर निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक वन बिहारी महतो एवं सशस्त्र बल के साथ एक टीम गठित कर करीब 11.30 लरबा शिवनाथपुर मोड़ पहुंचकर चेकिंग अभियान शुरू किया गया. इस दौरान पूर्वाह्न 11.55 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी (जेएच-01डीवी-0381) वहां पहुंची. पुलिस की चेकिंग देख बोलेरो चालक ने बोलेरो को तेज गति से बढ़ाते हुए भागने का प्रयास किया. किंतु पुलिस ने बोलोरो गाड़ी को घेर कर गाड़ी में सवार दो व्यक्ति को पकड़ लिया. गाड़ी की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में पुलिस ने एक मेड इन यूएसए पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस समेत लगभग दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया. साथ ही 6500 रुपये भी बरामद किये. पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों युवक में एक युवक की पहचान 25 वर्षीय प्रदीप लोहरा (पिता- मंदु लोहार, खूंटी जिला अंतर्गत रनिया थाना के सोदे निवासी व दूसरा युवक 36 वर्षीय कृष्णा सिंह, पिता- छोटू सिंह, रनिया थाना अंतर्गत बेलकीदूर, सोदे निवासी के रूप में हुई. दोनों युवक के खिलाफ थाना में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया. मौके पर थाना प्रभारी हर्ष कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




