चोरी किये गये जेवरात के साथ दो चोर गिरफ्तार, जेल

Updated at : 28 Feb 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी किये गये जेवरात के साथ दो चोर गिरफ्तार, जेल

शहरी क्षेत्र के इस्लामपुर में दो दिन पहले हुई थी चोरी की घटना

विज्ञापन

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र में दो दिन पहले इस्लामपुर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए चोरी के जेवरात समेत दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. इस्लामपुर में मो अली इमाम के घर से सोने के चार बिस्किट, चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना से संबंधित सदर थाना में प्राथमिकी की दर्ज करायी गयी थी. मामले में अनुसंधान करते हुए पुलिस टीम ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति मो एहसान शहरी क्षेत्र के ही खैरनटोली निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चोरी के आरोपी दूसरे नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया. चोरी की घटना में एक बिस्किट व चांदी का चार जोड़ी पायल बरामद किया गया है, जबकि सोने के तीन बिस्किट अभी भी बरामद किया जाना बाकी है. इसकी सुराग पुलिस को मिली है, जल्द उसे भी पुलिस बरामद कर लेगी. कांड में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे बाइक, आरोपी के पास से मोबाइल और कांड में उपयोग किये गये औजार को बरामद कर लिया गया है. इस मामले में एसडीपीओ बैजू उरांव व मुख्यालय डीएसपी रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर घटना की विस्तृत जानकारी दी गयी. छापेमारी दल में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर विनोद पासवान, पुअनि दीपेश कुमार, संतोष कुमार, संजीत कुमार, विवेक कुमार व शस्त्र बल के जवान शामिल थे. एसडीपीओ बैजू उरांव व मुख्यालय डीएसपी रणवीर सिंह ने आमलोगों से अपील की है कि वे लोग अगर किसी काम से अगर कहीं बाहर जाते हैं, तो बाहर के गेट में ताला लगाने के साथ ही घर के अंदर भी सभी कमरों में ताला लागायें. दो दिन पहले इस्लामपुर में चोरी की घटना हुई थी. घर के बाहर में सिर्फ ताला लगाया गया था. अंदर के किसी भी कमरे में ताला नहीं लगा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola