लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार, जेल
गिरफ्तार अपराधी| Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पोक्सो एक्ट और हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को ओड़िशा और हरियाणा से गिरफ्तार किया है.
सिमडेगा. फरार अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बानो थाना पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय छापेमारी करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है.
पहली कार्रवाई में पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी राजा बड़ाइक सोड़ा गंझू टोली ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ बानो थाना के पोक्सो मामले में न्यायालय द्वारा अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर 13 अगस्त को प्लांट साइट थाना क्षेत्र के गोपबंधुपाली तेलीपाड़ा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.
वहीं दूसरी कार्रवाई में 18 वर्षों से फरार हत्या व 17 सीएलए एक्ट के स्थायी वारंटी पिंटू सिंह उर्फ सुरेश सिंह होलोंगदा, थाना बानो निवासी को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ सिमडेगा थाना में हत्या सहित विभिन्न धाराओं और 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था. वह वर्ष 2008 से लगातार फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









