मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन जब्त

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा के बनटोली लचरागढ़ में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोशन नायक को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया है.

विज्ञापन

कोलेबिरा . कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बनटोली लचरागढ़ गांव में 11 अगस्त की रात करीब 10 बजे मारपीट की घटना हुई थी.जानकारी दी गयी कि घटना में निशा बरला और रोहन बरला घायल हो गये थे. जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी कोलेबिरा में भर्ती कराया गया है.

गीता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज किया गया है .इसके बाद पुलिस ने मारपीट के आरोपी बनटोली लचरागढ़ निवासी रोशन नायक उर्फ राजन नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया.

गिरफ्तारी हेतु छापामारी दल में कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक देवीदास मुर्मू, सहायक अवर निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola