अंतरराज्यीय छापेमारी में 18 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने अंतरराज्यीय छापेमारी कर 18 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी और पोक्सो एक्ट के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. जानें पूरी खबर.
सिमडेगा. फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बानो थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर अंतरराज्यीय छापेमारी करते हुए दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है.
पहली कार्रवाई में पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी राजा बड़ाईक सोड़ा गंझू टोली ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के खिलाफ बानो थाना के पोक्सो मामले में न्यायालय द्वारा अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर 13 अगस्त को प्लांट साइट थाना क्षेत्र के गोपबंधुपाली तेलीपाड़ा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया.
वहीं दूसरी कार्रवाई में 18 वर्षों से फरार हत्या एवं 17 सीएलए एक्ट के स्थायी वारंटी पिंटू सिंह उर्फ सुरेश सिंह होलोंगदा, थाना बानो निवासी को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ सिमडेगा थाना में हत्या सहित विभिन्न धाराओं और 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है. न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था. वह वह वर्ष 2008 से लगातार फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









