हिलव्यू पब्लिक स्कूल में मेक इन इंडिया थीम पर अंतर-हाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता में शामिल छात्र | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के हिलव्यू पब्लिक स्कूल में मेक इन इंडिया थीम पर अंतर-हाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया.
सिमडेगा. स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हिलव्यू पब्लिक स्कूल के ओपन थिएटर में मेक इन इंडिया की थीम पर भव्य अंतर-हाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विक्रम साराभाई हाउस, एपीजे अब्दुल कलाम हाउस, होमी जहांगीर भाभा हाउस एवं सीवी रमन हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
विद्यार्थियों ने अपने अभिनय, प्रभावशाली संवाद, मंच प्रस्तुति एवं रचनात्मकता के माध्यम से स्वदेशी निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार तथा भारतीय प्रतिभा की शक्ति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. स्किट के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मेक इन इंडिया केवल एक अभियान नहीं बल्कि भारत को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संकल्प है.
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वदेशी निर्माण और देश के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना था. विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर दिया. उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की.
आयोजन को सफल बनाने में स्किट एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के प्रभारी विनोद पाठक, ज्योति झा, सौरभ रोशन तथा हाउस मास्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रनिता कर्मकार, सौरव रौशन, अथर्व वर्मा एवं अमित प्रधान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रस्तुति की तैयारी की. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल को निखारने में सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









