ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, सात घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Oct 2025 10:30 PM
ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, सात घायल
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर अलसंगा मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. बुधवार को एक टेंपो सिमडेगा से सवारी लेकर किलेसेरा जा रहा था. इस क्रम में अलसंगा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे टेंपो पलट गया. घटना में टेंपो में सवार बाघाडेगा निवासी मरियाना सोरेंग , कसीरा निवासी मजुला तिर्की, आठ वर्षीय बच्चा राहिब तिर्की, टापूडेगा निवासी मुखिता नायक, कसीरा निवासी अंकित तिर्की, किलेसेरा निवासी रोसिता लकड़ा घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां मरियाना सोरेंग, मजुला तिर्की व राहिब तिर्की की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जबकि अन्य घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. थाना प्रभारी रमेश कुमार झा ने बताया कि टेंपो को धक्का मार कर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है.
डाईर इंद मेला सह आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आज
बानो. प्रखंड की सोय पंचायत के एल्ला में 23 अक्तूबर डाइर इंद मेला आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में साथिया म्यूजिकल ग्रुप झारखंड के मशहूर नागपुरी कलाकार क्यूम अब्बास, केशो देवी, पंचम राम, अंजना देवी आदि कलाकार भाग लेंगे. कार्यक्रम में संरक्षक अमरेश मिश्रा, देवानंद नायक, अध्यक्ष दीपक कुमार नायक, सचिव अशोक नायक, उप सचिव तमर ध्वज सिंह, जगदीश नायक, कोषाध्यक्ष अजय नायक आदि उपस्थित रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










