दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल, भूमिहीनों को जमीन का पर्चा; रुन्नीसैदपुर में 15 अगस्त पर मिला बड़ा लाभ
दिव्यांग जनों के बीच ट्रायसायकिल का वितरण करते विधायक पंकज कुमार मिश्रा. | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस पर रुन्नीसैदपुर में विधायक पंकज मिश्रा ने दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और भूमिहीन परिवारों को वासगित पर्चा वितरित किया. सरकारी योजनाओं का लाभ मिला.
रुन्नीसैदपुर (सिमडेगा). स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन की ओर से प्रखंड कार्यालय में परिसर में दिव्यांगों के बीच बैट्री संचालित ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने विभिन्न गांव के कुल सात दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल व हेल्मेट प्रदान किया. इससे पूर्व उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.
वहीं, प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गांव के करीब दो दर्जन भूमिहीन परिवारों को भूमि का वासगित पर्चा प्रदान किया गया. इस क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण हेतु प्रदान की जाने वाली सहायता राशि का भी वितरण किया गया.
बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के करीब 150 लाभुक परिवार को सहायता की राशि बैंक खाता के माध्यम से प्रदान की गई. विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही व कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
मौके पर बीडीओ धनंजय कुमार, आरओ विश्वमित्र खरबार, कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद महतो, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, पूर्व मुखिया नवनीत कुमार, जिप प्रतिनिधि ओम भारती व भाजपा नेता वीरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
ये भी देखें: लातेहार DC ने जन शिकायत निवारण में की त्वरित कार्रवाई, दिव्यांग को मिला सहारा
ये भी देखें: दिव्यांगों की ट्राइसाइकिल की बैटरियां चोरी, मामला दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










