लातेहार DC ने जन शिकायत निवारण में की त्वरित कार्रवाई, दिव्यांग को मिला सहारा

Updated:
विज्ञापन

ट्राई साइकिल देते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

लातेहार में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त संदीप कुमार ने एक दिव्यांग व्यक्ति को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रदान कर उनकी समस्या का समाधान किया।

विज्ञापन

लातेहार: उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा.

जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसी क्रम में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त एक आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर एक दिव्यांग लाभुक को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई.

जन शिकायत निवारण में हुंडरू गांव निवासी शिबु उरांव ने आवेदन देकर बताया था कि वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं तथा चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है. उन्होंने दैनिक आवागमन एवं सामान्य जीवन को सुगम बनाने के लिए इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था.

आवेदन प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई. उपायुक्त श्री कुमार के निर्देश पर लाभुक को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई, जिससे अब उनके आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा वे दैनिक कार्य अधिक सहजता से कर सकेंगे. मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola