विधायक प्रकाश राम ने प्रतिनिधियों को सौंपी जिम्मेदारी, लोगों को राहत की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

4 चांद 2 : विजय सिंह. | Prabhat Khabar Network

विधायक प्रकाश राम ने बारियातू क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मनीष कुमार और विजय सिंह को अपना आधिकारिक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

बारियातू: विधायक प्रकाश राम ने क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय के उद्देश्य से प्रखंड में प्रतिनिधियों को मनोनीत किया है. जारी पत्र के अनुसार बारियातू निवासी मनीष कुमार (मंटू) को बारियातू अंचल कार्यालय एवं खनन विभाग का विधायक प्रतिनिधि, जबकि भाटचतरा निवासी विजय सिंह को बारियातू थाना के कार्य हेतु विधायक प्रतिनिधि बनाया है.

विधायक प्रकाश राम ने कहा कि प्रतिनिधियों के मनोनयन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का ससमय समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए भटकना न पड़े.

नवनियुक्त प्रतिनिधि मनीष कुमार (मंटू) और विजय सिंह ने कहा कि विधायक ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेंगे.

उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहने का भरोसा दिया. प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर राकेश प्रसाद, मो. जाबिर, संटू कुमार, मो. जावेद, अभिषेक कुमार, मनीष नंदन, सौरभ कुमार, सोनू प्रजापति, योगेंद्र भोगता, बजरंग प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, देवनन्दन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद,लव कुमार सिंह, उमेश सिंह , बजरंग प्रसाद समेत अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola