बारियातू के नए थाना प्रभारी से मिले विधायक प्रतिनिधि, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 4 चांद 3 : थाना प्रभारी से मिलते लोग. | Prabhat Khabar Network

बारियातू में विधायक प्रतिनिधि ने नए थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास से मुलाकात कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की मांग की है।

विज्ञापन

बारियातू: मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि राकेश प्रसाद के नेतृत्व में लोगों ने थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास से मुलाकात की. पुष्पगुच्छ भेंट क्षेत्र की समस्या रखी. पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की मांग की. विश्वास जताया कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा.

थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने विधायक प्रतिनिधि सहित सभी का आभार व्यक्त किया. कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की. मौके पर बजरंग प्रसाद एवं आशिष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola