चंदवा में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन, उप प्रमुख बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 4 चांद 4 : बैठक में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

चंदवा प्रखंड में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया है। उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया है। जानिए समिति के मुख्य उद्देश्य।

विज्ञापन

चंदवा: प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक की गई. बैठक में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने की. समिति में उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, जबकि पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न पंचायतों से प्रतिनिधियों का चयन किया गया.

समिति में अनुसूचित जनजाति एवं महिला प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है. जिसमे बोदा पंसस सुशीला टोपनो, लाधुप पंसस बुधन गंझू, डुमारो पंसस सरिता देवी, चकला पंसस तारा देवी, चंदवा पूर्वी पंसस मनीता देवी एवं जमीरा पंसस बल्कु मुंडा शामिल है. समिति गठन की प्रक्रिया पूरी करते हुए विभिन्न पंचायत क्षेत्रों से सदस्यों के नामों पर सहमति बनाई गई.

समिति का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र में बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की निगरानी तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है. बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि समिति बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के शोषण एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. उन्होंने सभी चयनित सदस्यों से सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की. बैठक में प्रखंड समन्वयक उदय गुप्ता एवं पंचायत समिति के सदस्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola