Simdega College: ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में दिखा देशभक्ति का उत्साह

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगाः सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद ने ध्वजारोहण कर की. इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया. इस दौरान पूरे महाविद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला.

एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निबंध लेखन, क्विज, स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

निबंध प्रतियोगिता में महिमा भारती रहीं प्रथम

निबंध लेखन प्रतियोगिता में महिमा भारती ने प्रथम, गीता लकड़ा ने द्वितीय और सोनू मांझी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

क्विज में साक्षी कुमारी ने हासिल किया पहला स्थान

क्विज प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अरसला नाज, सूरज प्रधान और सोनी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया. वहीं संगीता कुमारी, सिल्बिया केरकेट्टा और गीता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में 21 अगस्त तक बारिश का दौर, 17-18 को भारी बारिश का अलर्ट

स्लोगन लेखन में सोनी कुमारी अव्वल

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सोनी कुमारी ने प्रथम, सूरज प्रधान ने द्वितीय और आशीष मिंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया.

चित्रकला में बिर दास ने मारी बाजी

चित्रकला प्रतियोगिता में बिर दास ने प्रथम स्थान हासिल किया. पूजा कुमारी (कॉमर्स विभाग) और पूजा कुमारी (अंग्रेजी विभाग) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं लवली कुमारी, रवि संदीप एक्का और श्रद्धा रोहिला ने तृतीय स्थान हासिल किया.

आयोजन में शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रीमा कुजूर एवं प्रो. बिशेश्वर मुंडा, डॉ. तिरियो एक्का, प्रो. विद्या एस. कुमार, प्रो. उर्मिला देवी, प्रो. ओलिव डुंगडुंग, प्रो. संज्योति लकड़ा, प्रो. प्रदीप लोहरा, डॉ. अतेंद्र कुमार, प्रो. मुरली मांझी, प्रो. संजय कुमार, प्रो. सचिन साहू, प्रो. सी.एस. मुंडा एवं प्रो. कौशिक कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को और मजबूत किया.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola