गिर्दा ओपी में दीप जला कर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2025 9:36 PM
गिर्दा ओपी में दीप जला कर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
बानो. गिर्दा ओपी परिसर में दीपावली पर्व पर विशेष कार्यक्रम हुआ. ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित शहीदों के नाम एक दीया जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुटे और शहीदों के नाम दीये जलाये. गिर्दा ओपी प्रभारी सागर चौरसिया के नेतृत्व में ओपी के पुलिस जवान और उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से दीया जलाया. मौके पर दो मिनट का मौन रख कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. ओपी प्रभारी सागर चौरसिया ने कहा कि आज की दिवाली बहुत खास है. दीपावली पर हम सभी सामूहिक रूप से शहीदों के स्मरण में दीये जला कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. इस अवसर पर गिर्दा ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया, एएसआइ राजेश कुमार, एएसआइ रेगा तुबिद, चौकीदार जगरनाथ बड़ाइक, किशोर बड़ाइक, करीया राम, लोरेंस जोजो, राजेश कुमार साहू, शिरील लोंगा, जोलेन कंडुलना, महिला चौकीदार सुसांती जोजो, जमतई मुखिया नामजन जोजो, रायकेरा मुखिया सोमा पाहन, बुद्धदेव साहू, बलेश्वर नाग, सुरेश साहू, घनश्याम सिंह, सुरेंद्र साहू, बीरेंद्र साहू, राजू महतो, संतोष साहू, मानुएल मुंडा आदि उपस्थित थे.
हाथियों ने घर को किया क्षतिग्रस्त
बानो. प्रखंड के गेनमेर में हाथियों ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही चार किसानों के धान की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया. सोमवार को हाथियों का झुंड गेनमेर पहुंच गया. इस दौरान संजय जडिया के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद धनंजय प्रसाद, बुधनी जडिया, कुंवारी जडिया व राम साहू के धान की फसलों को रौंद कर बर्बाद कर दिया. धनंजय प्रसाद ने बताया कि अचानक शाम में हाथी आ गये, जिससे गांव में अफरा-तफरा मच गयी. ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथियों को खदेड़ा. घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर क्षति की जानकारी ली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










