विकास का पहिया अब अब तेज गति से दौड़ेगा : विधायक
Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 May 2026 9:12 PM
कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने शनिवार को सात अलग अलग सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया.
विधायक ने परबा से ओड़िशा बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास सिमडेगा. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने शनिवार को सात अलग अलग सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. विधायक ने परबा से ओड़िशा बॉर्डर तक, जटाटांड शाहपुर बरसलोया रोड से छोटका टोली तक, करम टोली से कोरको टोली तक, कोलेबिरा से नावाडीह तक, जलडेगा लचरागढ़ रोड से कारीमाटी पथ तक, बारीब्रिंगा मोड़ से मायोमडेगा सुखझरिया तक, शाहपुर बरसलोया रोड से तूतूटोली पथ तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क गांवों को शहरों से जोड़ने वाली जीवन रेखा होती है. हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि हर पंचायत, हर टोला तक पक्की सड़क पहुंचे. गांव में पक्की सड़कें केवल सुविधा नहीं, सम्मान का प्रतीक हैं. ये सड़कें बच्चों को स्कूल, बुजुर्गों को अस्पताल और किसानों को बाजार से जोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि गांव के सड़कों की तस्वीर बदल रही है. विगत वर्षों में दर्जनों सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल भवन का निर्माण हुआ है. उन्होंने वादा किया कि विकास का पहिया अब रुकेगी नहीं, बल्कि अब और तेजी से चलेगी. हमारी सरकार और पार्टी लगातार यही कोशिश कर रही है कि हर टोला विकास से जुड़े, ताकि लोगों की सारी परेशानी दूर हो. मौके जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़िया, थाना प्रभारी सकलदेव महतो, पंकज साहू, सुनील सुरीन, लाजरुश समद, कॉर्नेलियस समद, ऑस्कर जोजो, सिमोन बागे, नेल्सन होरो, नोवेल होरो, अनिल सुरीन, इलियाश बरवा, नोवेल बाड़ा, जूलियन बाड़ा, सुनील लुगुन, महेश साहू एलियाजर मिंज,भरथू मांझी, पंडित रथो कुमार नाथ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










