पुत्र ने लाठी से पीट कर की पिता की हत्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2025 8:13 PM
पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल
कोलेबिरा. कोलेबिरा थाना के एंडेगा गांव में बेटे ने पिता की हत्या लाठी से पीट कर कर दी. जानकारी के अनुसार एंडेगा निवासी 52 वर्षीय मनसिद्ध टोपनो और उसके पुत्र सहून टोपनो के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, जिससे आवेश में आकर पुत्र सहून टोपनो ने अपने पिता को लाठी से सिर में मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने घायल पिता को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सिमडेगा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. किंतु परिजन के पास पैसा नहीं था परिणाम स्वरूप रिम्स रांची न ले जाकर वापस घर ला रहे थे. इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा के परिजन के हवाले कर दिया. वहीं आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज किया गया है.
पेड़ के गिर कर बच्चा घायल, रेफर
बोलबा. प्रखंड के बहरीनबासा निवासी तेज कुमार तिर्की का 12 वर्षीय पुत्र रोमनेयुस तिर्की पेड़ से गिर कर घायल हो गया. घटना के बाद प्राथमिक इलाज के लिए बोलबा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर देवतोष भूटिया ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










