हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लक्ष्य : भूषण

Published at :23 Apr 2026 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लक्ष्य : भूषण

सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

विज्ञापन

सिमडेगा. सदर प्रखंड की तामड़ा पंचायत के कामतारा डीपाटोली से कामतारा भवरीकोना होते हुए पीडब्ल्यूडी पथ तक आरइओ विभाग से बनने वाली कालीकरण सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक भूषण बाड़ा ने किया. इस दौरान जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी मौजूद थीं. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल कराना प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सिमडेगा के हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही लक्ष्य है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया. कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का मजबूत होना महिलाओं और बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव लाता है. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन, मीडिया प्रभारी अरबिंद लुगून, संदीप तिग्गा, पानियल लकड़ा, दिव्या सोरेंग, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, संगीता कुमारी, सुरेश केरकेट्टा, अनूप मिंज, वरदान तिर्की, किशोर किस्पोटा, सुरजीत मिंज, संगीता डुंगडुंग, मोदित किंडो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola