डेढ़ माह से खुली पड़ी है नाली, हो रही परेशानी

Updated at : 06 Apr 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ माह से खुली पड़ी है नाली, हो रही परेशानी

डेढ़ माह से खुली पड़ी है नाली, हो रही परेशानी

विज्ञापन

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के मुख्य मार्ग एनएच-143 स्थित प्रिंस चौक के समीप नाली का स्लैब पिछले लगभग डेढ़ माह से खुला पड़ा है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को एचडीएफसी बैंक के निकट स्थित नाली जाम हो जाने के कारण गंदा पानी मुख्य सड़क पर बहने लगा, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्लैब को हटा कर नाली की सफाई की. सफाई कार्य पूरा होने के बाद उस नाली पर दोबारा स्लैब नहीं लगाया गया. परिणामस्वरूप नाली खुली रह गयी है, जिससे आये दिन राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. विशेषकर रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सफाई के बाद स्लैब नहीं लगाये जाने से नाली में फिर से कचरा जमा होने लगा है. साथ ही नाली से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. लोगों ने नगर परिषद से अविलंब कार्रवाई करते हुए खुली पड़ी नाली के स्लैब को ढकने की मांग की है.

गुरुगोष्ठी आठ अप्रैल को

जलडेगा. जलडेगा स्थित बीआरसी में गुरुगोष्ठी का आयोजन आठ अप्रैल को सुबह 10 बजे से किया गया है. गुरुगोष्ठी में डीएससी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. यह जानकारी देते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola