टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

Updated at : 17 Apr 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा-बानो मुख्य पथ स्थित बोंगराम पेट्रोल पंप के समीप टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोग घायल हो गये. टेंपो कोलेबिरा से सवारी लेकर बानो की ओर जा रहा था, जैसे टेंपो पेट्रोल पंप के पास अर्द्धनिर्मित पुलिया के समीप पहुंचा टेंपो का ब्रेक टूट गया व परिणामस्वरूप टेंपो पलट गया. घटना में टेंपो पर सवार 23 वर्षीय संजय टोपनो, 18 वर्षीय प्रमिला लुगून, 24 वर्षीय शुगर लुगून, 20 वर्षीय रोशनी टोपनो, 35 वर्षीय अमरेन डांग व 40 वर्षीय अन्ना डांग घायल हो गये. इस दौरान उधर से गुजर रहे बीडीओ ने घायल व्यक्तियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य इलाज के लिए भेजवाया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया. गंभीर रूप से घायल संजय टोपनो, अमरेन व अन्ना डांग को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सिमडेगा रेफर कर दिया.

पेड़ से झूलता मिलता युवती का शव

जलडेगा. जलडेगा प्रखंड के बनजोगा इलियास गढ़ा जंगल में कुसुम पेड़ पर एक युवती का फांसी पर झुलता हुआ शव बरामद किया गया है. शव की पहचान 24 वर्षीय बिलासी मघईया पति शनिचर केरकेट्टा के रूप में की गयी है. वह बनजोगा बीराटोली निवासी है. ग्रामीणों के अनुसार शव से दुर्गंध आ रही थी. लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है. शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola