अगलगी में व्यापारी को लगभग 15 लाख का हुआ नुकसान

अग्निशमन विभाग के प्रति लोगों में दिखा आक्रोश
सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के अपर बाजार में मंगलवार की रात भीषण आग लगने से एक दुकान पूरी तरह जल कर राख हो गयी. इसमें व्यापारी राम प्रताप शर्मा को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अगर अग्निशमन विभाग समय पर तैयार रहता, तो नुकसान को हद तक कम किया जा सकता था. मंगलवार की रात करीब नौ बजे राम प्रताप शर्मा की दुकान में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम लगभग आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची. तब तक आग काफी फैल चुकी थी. पहले पहुंची छोटी फायर ब्रिगेड वाहन का पानी कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी भर कर दमकल कर्मियों की मदद करते दिखायी दिये. स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय वाटर सप्लायर अलेक्सा वॉटर सर्विस से दो सिंटेक्स पानी मंगाया गया, जिसके पाइप के माध्यम से फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी डाला गया. बाद में पहुंची बड़ी फायर ब्रिगेड वाहन का पानी का प्रेशर बेहद कम था, जिससे आग बुझाने का कार्य धीमा पड़ गया. इस बीच कोलेबिरा से दूसरी फायर ब्रिगेड गाड़ी बुलायी गयी. लेकिन उसके पहुंचने तक राम प्रताप शर्मा की पूरी दुकान जल कर राख हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर में अग्निशमन विभाग की तैयारी और उपकरणों की स्थिति बेहद खराब है. एक ओर सरकार योजनाओं पर करोड़ों खर्च कर रही है. वहीं अत्यावश्यक विभागों में बुनियादी संसाधनों की कमी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने की संभावना पटाखा से उठी चिंगारी के कारण बतायी जा रही है. फिलहाल प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. घटना के बाद से इलाके में अग्निशमन विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिला. स्थानीय लोगों ने शहर में अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत किये जाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




