हिंदू नववर्ष पर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

Updated at : 19 Mar 2026 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदू नववर्ष पर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

हिंदू नववर्ष पर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन

जलडेगा. चैत्र नवरात्र व हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली. कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में सुबह से उत्साह का माहौल देखा गया. प्रभातफेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य सड़क, थाना चौक और बाजारटांड़ होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई. इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में विक्रम संवत से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे और जय श्रीराम व नववर्ष हमारा है जैसे जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की. स्थानीय लोगों ने भी प्रभातफेरी का स्वागत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया. प्रधानाध्यापक राम बड़ाइक ने हिंदू नववर्ष के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं. कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी संस्कृति, परंपरा व गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है. मौके पर चंदन मिश्रा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विराट हिंदू सम्मेलन पांच अप्रैल को, तैयारी शुरू

ठेठईटांगर. शिव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में पांच अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार दुबे ने की. सम्मेलन के लिए जोराम स्थित खेल मैदान को चयनित किया गया है. बैठक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया. मौके पर कई जनप्रतिनिधि व संगठन के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola