साइबर अपराध पर सख्ती, साइबर सेल ने पीड़ितों को दिलायी राहत

2025-26 में नौ मामलों में 3.69 लाख रुपये वापस, तीन अन्य मामलों की 3.83 लाख राशि प्रक्रिया में
सिमडेगा. जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने गठित साइबर सेल लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देशन में कार्यरत साइबर सेल ने बीते वर्षों में कई मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए साइबर ठगी के शिकार लोगों को राहत पहुंचायी है. पुलिस के अनुसार साइबर सेल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में बैंकों व संबंधित संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी गयी राशि को फ्रीज कराया. साथ ही कई मामलों में न्यायालय के आदेश के बाद पीड़ितों को उनकी रकम वापस दिलायी गयी. कार्रवाई के दौरान कई साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी भी की गयी है. वर्ष 2025-26 में साइबर सेल ने नौ मामलों में पीड़ितों को कुल 3,69,569 रुपये वापस दिलाने में सफलता हासिल की है. वहीं तीन अन्य मामलों में फ्रीज की गयी 3,83,412 रुपये से अधिक की राशि न्यायालय की प्रक्रिया में है, जिसे जल्द पीड़ितों को लौटाया जायेगा. इधर, पुलिस द्वारा जिले में साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायें, साथ ही नजदीकी थाना को तुरंत सूचित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




