समाज में शांति का संदेश फैलाने का संकल्प लें : बिशप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2025 10:30 PM
नानेसेरा जतराटोंगरी में भक्तिभाव से मनाया गया क्रूस विजय पर्व
सिमडेगा. नानेसेरा जतरा टोंगरी में शनिवार को क्रूस विजय पर्व भक्ति और उत्साह से मनाया गया. मौके पर मुख्य रूप से सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा उपस्थित थे. उनकी अगुवाई में मिस्सा पूजा संपन्न करायी गयी. कार्यक्रम में फादर पीटर मिंज, फादर एडमन बाड़ा, फादर थॉमस सोरेंग समेत कई पुरोहितों ने प्रार्थना सभा का संचालन किया. मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी मुख्य रूप से मौजूद थी. मौके पर बिशप बरवा ने कहा कि क्रूस विजय पर्व हमें यह सिखाता है कि कठिनाई व दुखों के बीच भी आशा व विश्वास की ज्योति कभी नहीं बुझनी चाहिए. क्रूस त्याग, प्रेम और क्षमा का प्रतीक है. हमें एक-दूसरे की मदद करने, भाईचारे में जीने और समाज में शांति का संदेश फैलाने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को नफरत नहीं, बल्कि प्रेम और एकता की सबसे अधिक जरूरत है. जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा ने कहा आज हर धर्म को सम्मान देने का काम किया जा रहा है. विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से मंदिर, मस्जिद और चर्च सभी का विकास हो रहा है. यही सच्ची धर्मनिरपेक्षता है. सभी धर्म हमें बांटना नहीं, बल्कि जोड़ना सिखाते हैं. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी समाज मिल कर जिले को विकास की राह पर आगे बढ़ें. जोसिमा खाखा ने कहा कि नौजवान पीढ़ी को शिक्षा, सेवा और संस्कार की राह पकड़नी चाहिए. मौके पर अजीत लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, जूली लुगून समेत भारी संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










