खेल विद्यार्थियों के विकास के लिए अत्यंत जरूरी : कमलेश्वर
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डे व वार्षिक उत्सव कार्यक्रम
विज्ञापन
सिमडेगा. पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासेन में स्पोर्ट्स डे व वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व विद्यालय के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. मुख्य अतिथि हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि केरसई प्रखंड में एकमात्र विद्यालय बासेन को पीएम श्री के रूप में विकसित करना गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि प्रखंड में दर्जनों हॉकी खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश्वर मांझी ने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं. इस अवसर पर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, हॉकी आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के अंत में विजेता व उपविजेता छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










