आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2025 9:22 PM
तीन दिवसीय आत्मिक जागृति प्रार्थना सभा के दूसरा दिन
सिमडेगा. ठेठईटांगर में आयोजित तीन दिवसीय आत्मिक जागृति प्रार्थना सभा के दूसरे दिन कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कार्यक्रम में भाग लेकर मसीही विश्वासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा व सद्भाव को सुदृढ़ करते हैं. ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे समुदाय, मंडली, कलीसिया ईश्वर के नजदीक आयें. तीन दिवसीय आत्मिक जागृति सभा में मुख्य रूप से जमशेदपुर के रेव्ह शैलेश पौल मिंज, रेव्ह जयकांत बड़ाइक भी भाग ले रहे हैं. वक्ताओं ने प्रभु के वचनों को लोगों के बीच प्रचार किया. साथ ही युवाओं के लिए विशेष प्रार्थना की. प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए. आयोजन समिति ने विधायक का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान भजन, ध्यान और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय कार्यक्रम समापन बुधवार को प्रार्थना के साथ होगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, अनिल कच्छप, मुकुल, आनंद बिलुंग आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में असुंता सोरेंग ,कोमोलिना सुरिन, दिव्या, सरिता डुंगडुंग, बरदानी केरकेट्टा, ललिता बघवार, आश्रिता केरकेट्टा, सुमिरा समद, अलका कच्छप, नीलमणी मिंज आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










