शिक्षाविद सह समाजसेवी शीतल प्रसाद का निधन, शोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2025 10:36 PM
शिक्षाविद सह समाजसेवी शीतल प्रसाद का निधन, शोक
सिमडेगा. शिक्षाविद सह समाजसेवी एवं जूनियर कैंब्रिज स्कूल के निदेशक शीतल प्रसाद का निधन हो गया. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. शनिवार की अहले सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. शीतल प्रसाद मृदुभाषी, सामाजिक सेवा में समर्पित एक कुशल शिक्षक के रूप में जाने जाते थे. उन्हें सभी वर्ग के लोग प्रिय मानते थे. वह बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों से जुड़े थे. उनके निधन की सूचना मिलते जिले में शोक की लहर दौड़ गयी. शीतल प्रसाद ने शिक्षा के क्षेत्र में जो अलख जगायी, वह आज भी सिमडेगा जिले में एक मिसाल के रूप में कायम है. जब यह क्षेत्र केवल एक अनुमंडल था और अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा एक सपना माना जाता थ, तब उन्होंने एक नवंबर 1971 को जूनियर कैंब्रिज स्कूल की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी. उनके निधन की खबर सुनते उनके आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों के अलावा जिला प्रशासन व पुलिस के कई पदाधिकारियों ने उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी.
सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार घायल
बानो. कोलेबिरा थाना के लचरागढ़ बाजारटांड़ के समीप स्कूटी सवार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी. इससे स्कूटी सवार घायल हो गया. जानकारी के अनुसार लचरागढ़ बाजारटांड़ के समीप एक टेंपो बैक कर रहा था. इस क्रम में बानो की ओर से लचरागढ़ की ओर जा रहे स्कूटी सवार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार घायल हो गया. घायल को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉ मनोरंजन कुमार ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










