सिमडेगा जिले को मिले 15 नये पेट्रोलिंग वाहन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
सिमडेगा जिले को मिले 15 नये पेट्रोलिंग वाहन
विज्ञापन
सिमडेगा. जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पुलिस मुख्यालय ने सिमडेगा जिले को 15 नये पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराये गये हैं. इन वाहनों को बुधवार को उपायुक्त कंचन सिंह व एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने संयुक्त रूप से सभी थानों को सुपुर्द किया गया. मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इन नये वाहनों के मिलने से जिले में पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा. विशेषकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच तेज होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी. एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन वाहनों का उपयोग नियमित गश्ती के लिए करें और अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सक्रिय भूमिका निभायें. कहा कि समय पर पेट्रोलिंग और त्वरित कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी. उपायुक्त ने भी इस पहल को जनसुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रशासन और पुलिस मिल कर जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाये रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं. नये वाहनों से आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में भी आसानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










