धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Apr 2025 10:33 PM
धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन
बानो. बरसलोया में दो दिवसीय अखंड हरिकीर्तन के दूसरे दिन अधिवास व नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन शुरू किया गया. हरिकीर्तन में बरसलोया बस्ती, रामजड़ी के अलावा झारखंड की मंडली व ओड़िशा की संबलपुर मंडली, रीयू की दो कीर्तन मंडली, जय दुर्गा, जय गणेश, फुलवाटांगर समेत अनेक कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. शुक्रवार को पूर्णाहुति व नगर भ्रमण कार्यक्रम के साथ रात्रि में भजन संध्या के बाद कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. पुरोहित की भूमिका पवन शर्मा व अवधेश पाढ़ी तथा यजमान की भूमिका अमित सिंह धर्मपत्नी विनिता देवी के साथ निभा रहे हैं. माला जापक के रूप में सुधांशु शेखर आचार्य, गणेश दास, अवधेश पाढ़ी, बालेश्वर मिश्रा, संदीप पति, नितेश दास शामिल हैं. मौके पर अध्यक्ष रूपेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सुनीत कुमार पति, कोषाध्यक्ष नीतीश दास, सचिव युधिष्ठिर सिंह, महामंत्री रोहित साहू, संरक्षक राधेश्याम साहू, प्रमोद साहू, महेंद्र साहू, ओमप्रकाश साहू, शंभु नाथ साहू, रोहित सिंह, सिकंदर ओहदार, सदस्य शुभम साहू, विक्रम साहू, कपिल साहू, अमित सिंह, संजू राम, आदर्श साहू, सुनील सिंह, स्मिथ कुमार सोनी, रामलाल साहू, राहुल साहू, संतोष मिश्रा, दशरथ साहू, मनीष साहू, चिंता मणि सोनार, बिट्टू साहू, पूजा व्यवस्था में अयोध्या सोनार, रूपेश गोप, सुधांशु शेखर आचार्य, अभिषेक साहू, मनीष साहू, सोनी सोनी, नीरज साहू, पुरण साहू आदि महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










